उत्तर प्रदेश नए राशन कार्ड यदि आप बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कौन सा दस्तावेज होना चाहिए। आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने के लिए मिलेंगे। उत्तर प्रदेश में अब नया राशन कार्ड बनवाना एकदम आसान हो चुका है। अब आप किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर दस्तावेज के साथ अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नया राशन कार्ड आवेदन करने हेतु दस्तावेज।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो: मुखिया की फोटो
- मोबाइल नंबर: जो आधार से लिंक हो
नया राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें?
आवेदन करने के बाद आप सरकारी साइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाकर "राशन कार्ड की पात्रता सूची" में अपना नाम या "राशन कार्ड आवेदन की स्थिति" चेक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण सुझाव: यूपी में राशन कार्ड आमतौर पर घर की वरिष्ठ महिला के नाम पर ही बनता है। यदि आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी हो, अन्यथा राशन मिलने में समस्या हो सकती है।
नए राशन कार्ड आवेदन करने की सबसे आसान प्रक्रिया है
आपका तहसील "ब्लॉक कार्यालय" यहां पर आपको बहुत सारे कर्मचारी ऐसे मिलेंगे जो एन निशुल्क आपका राशन कार्ड को आवेदन करने हेतु आपका मदद करेंगे। यहां पर आप से कोई भी चार्ज नहीं लगता है
नए राशन कार्ड आवेदन के कितने दिन में बाद आपको प्राप्त हो जाएगा। अगर मैं इसकी बात करूं तो यदि आप सफलतापूर्वक एक बार अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन कर देते हैं तो आपको 30 दिनों तक इंतजार करने हैं। इन्हीं दिनों में बड़ी-बड़ी सभी प्रक्रिया होते हैं और आपका राशन कार्ड बनकर आ जाते हैं। नए राशन कार्ड बनने के बाद आपको दो महीने के बाद से अनाज मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें कई सारे प्रक्रिया होते हैं। आपको अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा।
सावधानीपूर्वक ; यदि आप अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास जो दस्तावेज है वह एकदम सही है क्योंकि अगर आपके दस्तावेज में नाम मिसमैच होते हैं या फिर आपके पास कोई दस्तावेज की कमी होते हैं तो ऐसे में आपका राशन कार्ड आवेदन की स्वीकृति नहीं मिलेगी
निष्कर्ष - उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से अगर आप नए राशन कार्ड के लिए जन सेवा केंद्र से आवेदन करते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चार्ज भुगतान करना होगा लेकिन यदि आप राशन कार्ड के लिए। प्रखंड कार्यालय से आवेदन करते हैं तो आपके यहां पर कोई भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यह एकदम में शुल्क है लेकिन इसके बाद यदि प्रखंड के कोई भी कर्मचारी आपसे भुगतान लेते हैं। रिश्वत लेते हैं तो आप इसका शिकायत सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं नए राशन कार्ड अप्लाई करने से पहले अपने सभी दस्तावेज को सफलतापूर्वक बनवाए। उसके बाद आप अप्लाई करें।
